Krishi Loan: कृषि लोन कैसे लें? सरकार दे रही किसानों को सस्ता लोन, जानें ब्याज दर, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

देश में कृषि आज भी करोड़ों लोगों की आय का सबसे बड़ा जरिया है। लेकिन खेती करना अब पहले की तुलना में काफी महंगा हो चुका है। और इस महंगाई के दौर में किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, डीजल और मजदूरी जैसी जरूरतों के लिए किसानों को हर सीजन में अच्छी-खासी रकम की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर किसानों के पास समय पर पैसे का इंतजाम नहीं हो पाए, तो इसका सीधा असर फसल की पैदावार और किसान की कमाई पर पड़ सकता है।

इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार और बैंक किसानों के लिए कई तरह की कृषि लोन योजनाएं चला रहे हैं। जिसकी मदद से किसानों को आसानी से लोन मिल जाता है। उन्ही में से एक स्कीम जिसका नाम किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन योजना जो किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय योजना है। इस योजना के तहत किसानों को कम ब्याज दर पर आसानी से लोन उपलब्ध कराया जाता है। कई मामलों में किसानों को बिना गारंटी भी लोन मिल जाता है।

अगर आप भी किसान हैं और खेती के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि कृषि लोन कैसे लें, यह कितने प्रकार का होता है, इसमें कितना ब्याज लगता है, कौन आवेदन कर सकता है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि कृषि लोन क्या होता है।

Table of Contents

कृषि लोन क्या होता है?

कृषि लोन क्या होता है? Krishi Loan kiya hai
कृषि लोन क्या होता है…?

कृषि लोन वह ऋण होता है, जो किसानों को खेती और कृषि से जुड़े कामों के लिए बैंक या वित्तीय संस्थाओं द्वारा दिया जाता है। आपको बतादें इस लोन की मदद से किसान बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, ट्रैक्टर, कृषि मशीन और अन्य जरूरी खेती के खर्चों को पूरा कर सकते हैं।

वहीं सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) स्कीम के अलावा कई योजनाओं के तहत कम ब्याज दर पर कृषि लोन उपलब्ध कराती है, ताकि किसान बिना पैसों की परेशानी के समय पर खेती कर सकें।

अगर में कृषि लोन को आसान भाषा में समझाऊं तो यह लोन उन किसानों के लिए है जिनके पास खेती करने के लिए तुरंत पैसे नहीं हैं, तो वह बैंक से कृषि लोन लेकर अपनी खेती का काम शुरू कर सकता है। बाद में फसल तैयार होने और कमाई होने पर उन्हें इस लोन को वापस चुकाना है।

कृषि लोन के प्रकार

कृषि लोन के प्रकार, Krishi Loan Types
कृषि लोन के प्रकार…!

भारत में किसानों को मुख्य 3 प्रकार के कृषि लोन दिए जाते हैं। तो आइए जानतें एक-एक करकें इन लोन के बारें में सबकुछ डिटेल्स से:

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन

किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC Loan किसानों के लिए सबसे आसान और सस्ता लोन माना जाता है। यह लोन किसानों की छोटी और रोजमर्रा की खेती संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है।

    KCC लोन का उपयोग किसान इन कार्यों के लिए कर सकते हैं:

    • बीज खरीदने के लिए
    • खाद और कीटनाशक खरीदने के लिए
    • खेत की जुताई और बुवाई के लिए
    • डीजल और सिंचाई खर्च के लिए
    • मजदूरी भुगतान के लिए

    KCC लोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसान जरूरत के अनुसार कई बार पैसा निकाल सकते हैं और फसल बेचने के बाद जमा कर सकते हैं।

    कृषि टर्म लोन

    यदि आप ऐसे किसान जिन्हें लम्बें समय के लिए लोन चाहिए उनके लिए कृषि टर्म लोन एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह लोन लंबे समय के निवेश के लिए दिया जाता है।

      इसका उपयोग किसान इन चीजों के लिए करते हैं:

      • ट्रैक्टर खरीदने के लिए
      • हार्वेस्टर और मशीनरी खरीदने के लिए
      • बोरवेल लगवाने के लिए
      • ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगाने के लिए
      • ग्रीनहाउस बनाने के लिए

      आपको बतादें की यह लोन सामान्य KCC लोन की तुलना में अधिक राशि का होता है और इसकी अवधि भी लंबी होती है। ऐसे में कृषि टर्म लोन उन किसानों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें लंबी के लिए कृषि लोन चाहिए

      Agri-Business और Pashupalan Loan

      बतादें की Agri-business और Pashupalan Loan खेती के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए बैंक कृषि आधारित व्यवसायों के लिए भी लोन देते हैं।

        यह लोन इन कार्यों के लिए लिया जा सकता है:

        • डेयरी फार्म
        • मुर्गी पालन
        • बकरी पालन
        • मछली पालन
        • मधुमक्खी पालन

        यहीं वजह है की Agri-Business और Pashupalan करने के लिए लोन ले रहें है इतना ही नहीं, इस समय कई किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन और डेयरी व्यवसाय से भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। अगर आपको पशुपालन लोन के बारें में अधिक जानना है तो इससे ध्यान से पढ़ें: पशुपालन लोन योजना 2026: गाय-भैंस लोन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? देखें पूरी लिस्ट

        बिना गारंटी कितना कृषि लोन मिलता है?

        किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत खबर यह है कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकता है।

        इसका मतलब यह है कि छोटे और सीमांत किसानों को अपनी जमीन गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इससे अधिक राशि के लोन पर बैंक अतिरिक्त दस्तावेज मांग सकते हैं।

        यदि आप भी बिना गारंटी के कृषि लोन लेने का सोच रहें है तो आपको बतादें की बैंक किसान की जमीन, खेती का रिकॉर्ड और भुगतान क्षमता देखकर लोन सीमा तय करते हैं। इसलिए लोन के लिए आवेदन करने से पहले सभी जरुरी जानकारी चेक करें उसके बाद ही लोन के लिए आवेदन करें।

        कृषि लोन पर ब्याज कितना लगता है?

        कृषि लोन की ब्याज दर सामान्य पर्सनल लोन या बिजनेस लोन की तुलना में काफी कम होती है। यह आमतौर पर KCC लोन पर ब्याज दर लगभग 7% सालाना होती है। लेकिन अगर किसान समय पर भुगतान कर देता है, तो सरकार ब्याज पर सब्सिडी देती है।

        वहीं समय पर भुगतान करने वाले किसानों को प्रभावी ब्याज दर लगभग 4% तक पड़ सकती है। हालांकि, अलग-अलग बैंक और योजनाओं के अनुसार ब्याज दर में बदलाव हो सकता है। इसलिए कृषि लोन लेने से पहले ब्याज दरें जरुर चेक करें।

        कृषि लोन लेने के लिए पात्रता क्या है?

        यदि आपने कृषि लोन लेने का मन बना लिया है तो जान लीजिए इन लोगों को कृषि लोन मिल सकता है:

        • छोटे और सीमांत किसान
        • बड़े किसान
        • संयुक्त किसान समूह
        • पशुपालक
        • डेयरी संचालक
        • मछली पालन करने वाले लोग
        • किराए पर खेती करने वाले किसान (कुछ शर्तों के साथ) मिल सकता है

        यदि आप इस लोन को लेना चाहतें है तो आपकी उम्र सामान्यतः 18 से 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र कम या ज्यादा है तो आप इस लोन को नहीं ले पाएंगे।

        कृषि लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

        कृषि लोन आवेदन के समय बैंक आमतौर पर ये दस्तावेज मांगते हैं इसलिए आप लोन के लिए आवेदन करने से पहले इन दस्तावेज़ को अपने पास रखें:

        • आधार कार्ड
        • पैन कार्ड
        • जमीन के कागजात
        • बैंक पासबुक
        • पासपोर्ट साइज फोटो
        • मोबाइल नंबर
        • निवास प्रमाण पत्र
        • आय प्रमाण पत्र (जरूरत पड़ने पर)

        इसके इसके अलावा मैंने यह भी देखा है की कृषि लोन आवेदन करते समय कई बैंक फसल से संबंधित जानकारी भी मांग लेती हैं। ऐसे में आपको सही जानकारी देना है जिसे लोन जल्द ही मिल सकें।

        बिहार में KCC लोन को लेकर नई सुविधा शुरू हुई है?

        हाल ही में बिहार समेत कई राज्यों में अब KCC लोन प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है। कई बैंक ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल वेरिफिकेशन की सुविधा भी दे रहे हैं।

        इससे किसानों को बार-बार बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और आवेदन प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो गई है।

        हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई विडियो में “15 मिनट में बिना दस्तावेज के KCC लोन” जैसे दावों को पूरी तरह सही नहीं हैं। क्योंकि वास्तविक प्रक्रिया में पहचान और जमीन संबंधी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। क्योंकि कृषि लोन मिलने में 1 से 2 सप्ताह का समय लग सकता है। तो आइए अब हम जानतें है 2026 में कृषि लोन के लिए आवेदन कैसे करें

        कृषि लोन कैसे लें? (How to Get an Agricultural Loan?)

        Krishi Loan kaise le, कृषि लोन कैसे लें?
        कृषि लोन कैसे लें…?

        अगर आप एक किसान है और आपको कृषि लोन लेना है तो कृषि लोन के लिए इसी समय ऑनलाइन आवेदन कर सकते है अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

        Step 1. Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए
        सबसे पहले आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। और लोन वाले सेक्शन पर क्लिक करें

        Step 2. KCC Loan को चुनें
        उसके बाद Agricultural Loan या KCC सेक्शन खोलें।

        Step 3. Application Form भरें
        अभी आप KCC Loan आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

        Step 4. Document Upload करें
        कृषि लोन लेने के लिए आप सही और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

        Step 5. Form Submission करें
        सभी जानकारी दस्तावेज अपलोड करने के बाद एक बार फिर से सभी डिटेल्स चेक करें और फिर फॉर्म सबमिट करें।

        Step 6. Bank Verification
        आपके द्वारा सबमिट किए गए सभी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद बैंक वेरिफिकेशन करेगा उसके बाद लोन प्रक्रिया पूरी करेगा।

        जैसे ही आपका लोन अप्रूव होता है तो बैंक कृषि लोन की राशि को आपके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगी। कुछ मामलों में इसमें समय भी लग सकता है ऐसे में आपको आपके नजदीकी बैंक में जाके इसका अपडेट ले सकते है। और यदि आप कृषि लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहतें है तो आप तो सीधे बैंक शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

        कौन-कौन से बैंक कृषि लोन देते हैं?

        अगर हम बात करें की भारत में कौन-कौन से बैंक कृषि लोन देते है तो बतादें की भारत में लगभग सभी सरकारी और निजी बैंक कृषि लोन की सुविधा देते हैं।

        उनमें से यह बैंक शामिल हैं:

        • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
        • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
        • बैंक ऑफ बड़ौदा
        • केनरा बैंक
        • यूनियन बैंक
        • ग्रामीण बैंक
        • सहकारी बैंक

        इसके अलावा NABARD भी कृषि क्षेत्र को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। ऐसे में आप NABARD से भी बैंक कृषि लोन ले सकतें हैं।

        कृषि लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

        कृषि लोन लेने से पहले किसानों को कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले हमेशा किसी सरकारी बैंक, ग्रामीण बैंक या मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्था से ही लोन लेना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े। मैंने खुद देखा है की कई बार कुछ एजेंट या दलाल जल्दी लोन दिलाने के नाम पर किसानों से अतिरिक्त पैसे मांगते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहना बेहद जरूरी है।

        लोन लेने से पहले बैंक की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, भुगतान अवधि और अन्य नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। इसके साथ ही मेरी एक सलाह है की किसानों को उतना ही लोन लेना चाहिए, जितनी वास्तव में जरूरत हो, क्योंकि अधिक कर्ज भविष्य में आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है। इसके अलावा लोन की किस्त या भुगतान समय पर करना भी जरूरी होता है। समय पर भुगतान करने से किसान को ब्याज में छूट का लाभ मिल सकता है और भविष्य में आसानी से दोबारा लोन भी मिल जाता है।

        इसके साथ ही आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज सही और अपडेट होने चाहिए। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है। ऐसे में किसानों को यही सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।

        Conclusion

        आज हमने इस आर्टिकल में जाना कि किसान कृषि लोन कैसे ले सकते हैं, कृषि लोन कितने प्रकार के होते हैं, KCC लोन क्या है, ब्याज दर कितनी होती है, कौन आवेदन कर सकता है और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है। अगर किसान सही जानकारी और जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करते हैं, तो उन्हें आसानी से कम ब्याज दर पर कृषि लोन मिल सकता है।

        हालांकि, लोन लेने से पहले बैंक की शर्तें, ब्याज दर और भुगतान अवधि को अच्छी तरह समझना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

        FAQ: कृषि लोन के बारें में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

        कृषि लोन पर ब्याज दर कितनी होती है?

        आमतौर पर KCC कृषि लोन पर ब्याज दर लगभग 7% सालाना होती है। समय पर भुगतान करने पर सरकार सब्सिडी भी देती है।

        कृषि लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

        छोटे किसान, बड़े किसान, पशुपालक, डेयरी संचालक, मछली पालन करने वाले और संयुक्त किसान समूह कृषि लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

        कृषि लोन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

        आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक, फोटो, मोबाइल नंबर और निवास प्रमाण पत्र जरूरी दस्तावेज होते हैं।

        कृषि लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

        किसान अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर KCC या Agricultural Loan सेक्शन में आवेदन फॉर्म भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

        कृषि लोन मिलने में कितना समय लगता है?

        सामान्यतः कृषि लोन की प्रक्रिया पूरी होने में 7 से 15 दिन तक का समय लग सकता है। यह बैंक और दस्तावेज वेरिफिकेशन पर निर्भर करता है।

        क्या किराए पर खेती करने वाले किसान भी कृषि लोन ले सकते हैं?

        हाँ, कुछ बैंकों में तय शर्तों और जरूरी दस्तावेजों के आधार पर किराए पर खेती करने वाले किसान भी कृषि लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

        क्या कृषि लोन पर सरकार सब्सिडी देती है?

        हाँ, समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को सरकार ब्याज पर सब्सिडी का लाभ देती है।

        यें भी पढ़ें: पशुपालन लोन योजना 2026: गाय-भैंस लोन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? देखें पूरी लिस्ट

        अंत में दोस्तों आपको यह जानकारी कैसे लगी हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताइएगा। इसके अलावा यदि आपके मन में अभी भी कोई भी प्रश्न है तो हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएगा।

        Image placeholder

        Author by Viraj Nama

        Hello, my name is Viraj Nama, and I have been helping people choose the right and safe loans for the past 7 years. Contact: Support@loan9.in

        Leave a Comment