हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने कई लोगों का ध्यान अपनी और खिशा है, यह रिपोर्ट बता रही है की देश की बड़ी Gold Loan पर कंपनी Muthoot Finance ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कहना है कि आर्थिक चुनौतियों के बीच अब ज्यादा लोग अपने घर में रखे सोने के गहनों का इस्तेमाल फंड जुटाने के लिए कर रहे हैं। तो आइए दोस्तों इस रिपोर्ट को डिटेल्स जानतें है।
Muthoot Finance FY26 में मुनाफा लगभग दोगुना

आपको बतादें की Muthoot Finance का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना के आधार पर 98% बढ़कर 10,607 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, कंपनी का कंसोलिडेटेड लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी 49% बढ़कर 1,81,916 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं इसी बीच कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 30 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया है। जो कई निवेशकों के लिए निवेश का अच्छा विकल्प है। अब आइए हम यह जानतें है आखिर देश में लोग Gold पर लोन ले क्यों रहे हैं।
मुश्किल समय में बढ़ी Gold Loan की मांग

पिछले कई महिनों से पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से देश में आर्थिक दबाव का असर कई सेक्टर्स पर देखने को मिल रहा है। ऐसे समय में Muthoot Finance के Gold Loan बिजनेस में FY26 के दौरान 48% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इससे देखतें हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक George Alexander Muthoot ने कहा कि लोगों की आय और खरीद क्षमता पर हाल ही में असर पड़ा है, लेकिन फिर भी Gold Loan की मांग लगातार बढ़ रही है।
उनके मुताबिक, जब लोगों या छोटे कारोबारियों को तुरंत पैसों की जरूरत पड़ती है, तो वे अपने सोने के गहने गिरवी रखकर आसानी से लोन ले रहे हैं।
सोने की बढ़ती कीमतों का भी कम्पनी को फायदा
Muthoot Finance के MD ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सोने की कीमतों में काफी तेजी आई है। इससे घरों में रखा सोना पहले की तुलना में ज्यादा मूल्यवान हो गया है। और यही सबसे बड़ा कारण है कि लोग जरूरत पड़ने पर अपने पुराने गहनों के जरिए आसानी से फंड जुटा पा रहे हैं।
इसी बीच उन्होंने यह भी साफ किया कि सरकार द्वारा सोने के आयात और खरीद पर लगाए गए नए नियमों का कंपनी के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि कंपनी केवल ग्राहकों के पुराने गहनों को गिरवी रखकर लोन देती है और सोने की खरीद या आयात के लिए फाइनेंसिंग नहीं करती है।
Muthoot Finance का तिमाही और सालाना प्रदर्शन कैसा रहा?
- Consolidated लोन AUM सालाना आधार पर 10% बढ़कर 17,196 करोड़ रुपये रहा है।
- Standalone लोन AUM 50% की बढ़त के साथ 1.62 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
- Standalone PAT भी 95% बढ़कर 10,134 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं कंपनी ने FY26 में 17.71 लाख नए ग्राहकों को कुल 29,347 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन दिया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा बताया जा रहा है।
लगातार 14वें साल Dividend
बतादें की Muthoot Finance का IPO आने के बाद से ही कम्पनी ने लगातार 14वें साल डिविडेंड घोषित किया है। इस बार निवेशकों को प्रति इक्विटी शेयर 30 रुपये का लाभांश मिलेगा।
गैर-सोने लोन बिजनेस भी बढ़ रहा है
वहीं कंपनी का कहना है कि गोल्ड लोन के अलावा माइक्रोफाइनेंस, पर्सनल लोन और होम लोन जैसे बिजनेस को भी ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे कंपनी का लोन पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है।
नई शाखाएं और बेहतर रिकवरी
इसके साथ ही Muthoot Finance FY26 के दौरान कंपनी ने 177 नई शाखाएं खोलीं, जिसके बाद कुल शाखाओं की संख्या बढ़कर 1,312 हो गई।
वहीं, हम Muthoot Finance के कलेक्शन एफिशिएंसी भी बेहतर हुई है। जो FY25 आंकड़े के सब कुछ बता रहे हैं जैसे FY25 में 99.16% थी, जो FY26 में बढ़कर 99.85% पहुंच गई। जो निवेशक निवेश के बारें में सोच रहें है वह और रिसर्च करके सही निर्णय ले सकते है।
कंपनी ने क्या कहा?

George Alexander Muthoot ने कहा कि कंपनी का फोकस पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित सेवाएं देने पर है। उनका मानना है कि सोने लोन से जुड़े नए नियम उद्योग में पारदर्शिता बढ़ाएंगे और ग्राहकों का भरोसा और मजबूत करेंगे।
उन्होंने पिछले कुछ साल के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों और सभी हितधारकों के सहयोग से कंपनी ने बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं।
अंत में दोस्तों यह रिपोर्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताइएगा। और यदि आपने भी Muthoot Finance से गोल्ड लोन लिया है तो आप अपना अनुभव हमारें साथ जरूर शेयर करें।
यें भी पढ़ें: बिजनेस लोन कितने दिन में मिल जाता है 2026? जानें पूरी सच्चाई
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और समाचार उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न रिपोर्ट्स और कंपनी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों पर आधारित है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपनी स्वयं की रिसर्च करें या वित्तीय सलाहकार की सलाह अवश्य लें। शेयर बाजार और निवेश से जुड़े फैसलों में जोखिम शामिल होता है।




