अगर आपको भी यह जानना है की 2026 में “आधार कार्ड पर कौन सी बैंक लोन दे रही है”, तो इसका सीधा जवाब है कि अब कई बैंक और RBI Register NBFCs यह सुविधा दे रहे हैं। क्योंकि डिजिटल लोन सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए अब आधार कार्ड के जरिए लोन लेना पहले से कई ज्यादा आसान हो गया है। इसके अलावा, e-KYC प्रक्रिया की वजह से कुछ ही मिनटों में आपकी पहचान वेरिफाई हो जाती है और लोन अप्रूवल भी जल्दी मिल जाता है। यही कारण है कि आज लोग इमरजेंसी में अपनी जरूरतों के लिए आधार कार्ड लोन को एक भरोसेमंद विकल्प मान रहे हैं।
तो आइए अब हम जानते हैं कौन सी बैंक है जो आधार कार्ड पर लोन देती है? उसे पहले दोस्तों यह जानना भी बहुत जरुरी है की आधार कार्ड पर लोन क्या होता है? और फिर हम यह जानेंगें की आधार कार्ड पर लोन कौन-कौन से बैंक देते हैं।
आधार कार्ड पर लोन क्या होता है?

यदि 2026 में आपको तुरंत पैसों की जरूरत पड़ती है, तो आधार कार्ड पर लोन एक आसान और तेज विकल्प बनकर सामने आता है। बतादें दोस्तों पहले जहां लोन लेने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। इसलिए अब आप घर बैठे सिर्फ आधार और पैन कार्ड की मदद बैंक से लोन ले सकते हैं।
असल में यह एक पर्सनल लोन होता है, जिसमें किसी गारंटी या सिक्योरिटी की जरूरत नहीं होती। यही कारण है कि इसे अनसिक्योर्ड लोन कहा जाता है। इसके अलावा, e-KYC के जरिए आपकी पहचान तुरंत वेरिफाई हो जाती है, जिससे लोन प्रोसेस काफी तेज हो जाता है।
आधार कार्ड पर लोन कौन-कौन से बैंक देते हैं?

अगर आप सोच रहे हैं कि यह लोन कहां से मिलेगा, तो कई बड़े बैंक और NBFCs यह सुविधा देते हैं। उदाहरण के लिए, State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, IDFC FIRST Bank और Bajaj Finserv जैसे NBFCs संस्थान भी इस सुविधा को प्रदान करते हैं।
इसके साथ ही, ये सभी बैंक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोन देते हैं, जिससे प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो जाती है। तो आइए अब हम जानतें हैं आधार कार्ड लोन बैंक से लेने की प्रक्रिया के बारें में?
आधार कार्ड पर बैंक से लोन कैसे अप्लाई करें

अगर आप आधार कार्ड पर बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें। क्योंकि अप्लाई प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले किसी भरोसेमंद बैंक या NBFC की वेबसाइट या ऐप खोलें, जैसे State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank या Bajaj Finserv
- इसके बाद “Personal Loan” या “Instant Loan” विकल्प चुनें
- अब अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें
- फिर अपनी बेसिक जानकारी भरें, जैसे नाम, आय, नौकरी या बिजनेस डिटेल्स
- इसके बाद आधार कार्ड और पैन कार्ड की मदद से e-KYC पूरा करें
- अब बैंक आपका सिबिल स्कोर और क्रेडिट हिस्ट्री चेक करेगा
- अगर आपकी प्रोफाइल सही रहती है, तो लोन तुरंत अप्रूव हो जाएगा
- अंत में, लोन अमाउंट सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है
👉 दोस्तों आमतौर पर, यह पूरी प्रक्रिया 5 से 30 मिनट के अंदर पूरी हो जाती है, इसलिए आधार कार्ड पर बैंक से लोन लेना एक तेज और आसान तरीका माना जाता है।
आधार कार्ड पर लोन के लिए पात्रता क्या है?
हालांकि आधार कार्ड पर लोन लेना पहलें से आसान है, लेकिन कुछ जरूरी शर्तें भी होती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले इन्हें जरूर जान लीजिए:
- आवेदक का भारतीय होना अनिवार्य है।
- आपकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए
- आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए
- आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए
- आपके पास नियमित आय का स्रोत होना चाहिए
दोस्तों सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर आपको आसानी से लोन मिलता है और ब्याज भी कम लगता है। इसलिए अगर आप पहली बार लोन लें रहें है तो ऐसे में लोन मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
आधार कार्ड पर कितना लोन मिल सकता है?
अब सवाल आता है कि आपको कितना लोन मिल सकता है। यह पूरी तरह आपकी प्रोफाइल पर निर्भर करता है। फिर भी, आमतौर पर:
- न्यूनतम लोन राशि: ₹50,000
- अधिकतम लोन राशि: ₹10 लाख
इसके अलावा, अगर आपकी आय ज्यादा है और क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको ज्यादा लोन भी मिल सकता है।
बैंक लोन ब्याज दरें और अवधि (Interest Rate & Tenure)
जब भी आप आधार कार्ड पर बैंक से लोन लेते हैं, तो ब्याज दर सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसलिए इसे समझना बहुत जरूरी है।
- ब्याज दर: लगभग 10% प्रति वर्ष से शुरू
- अवधि (Tenure): 12 महीने से 60 महीने तक
हालांकि, आपकी प्रोफाइल के अनुसार ब्याज दर बढ़ या घट सकती है। इसलिए हमेशा लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें।
सरकारी योजना के तहत आधार कार्ड लोन
अगर आप छोटे व्यापारी या स्ट्रीट वेंडर हैं, तो आपके लिए PM Svanidhi Yojana एक शानदार विकल्प है। तो आइए अब सरकारी योजना के तहत मिलने वालें लोन के फायदों के बारें में जानतें है:
इस योजना के फायदे:
- ₹90,000 या अधिक का लोन मिलता है
- ब्याज पर सब्सिडी मिलती है
- छोटे व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलती है
इसलिए, अगर आप लोन लेकर अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना काफी फायदेमंद हो सकती है। इस सरकारी योजना के बारें में अधिक जानना चाहतें है तो ये पढ़ें पीएम स्वनिधि लोन योजना 2026: ₹50,000 तक लोन कैसे लें? PM SVANidhi Apply Online Guide…!
आधार कार्ड लोन के फायदे
अब बात करते हैं इसके फायदे की, जो आधार कार्ड लोन को इतना लोकप्रिय बनाते हैं खासकर उस समय जब किसी को तुरंत पैसों की जरूरत हो, तब यह बिना झंझट के आपकी मदद करता है।
- आधार कार्ड लोन की सबसे अच्छी बात यह हैं की तेज अप्रूवल, 5 से 30 मिनट में मंजूरी देता है
- यह लोन पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस प्रक्रिया
- बिना गारंटी (Collateral Free) लोन सुविधा मिल जाती है
- कम डॉक्युमेंट्स, सिर्फ आधार और पैन जरूरी है
- ₹50,000 से ₹10 लाख तक लोन राशि
- लचीली EMI और आसान भुगतान विकल्प
- समय पर भुगतान से सिबिल स्कोर बेहतर
- PM Svanidhi Yojana के तहत अतिरिक्त लाभ मिलता है
- नौकरीपेशा और व्यवसायी दोनों के लिए उपलब्ध
- इमरजेंसी में तुरंत पैसा मिलने की सुविधा देता है
इसके अलावा, आधार कार्ड लोन समय और मेहनत दोनों की बचत करता है। इसका मुख्य कारण यह है कि यह पूरी तरह ऑन्लाइन हैं जिसकी वजह से लोन जल्द ही मिल जाता है।
आधार कार्ड लोन के नुकसान
आधार कार्ड पर लोन लेना जितना आसान लगता है, उतना ही इसमें कुछ जोखिम भी छिपे होते हैं। इसलिए, लोन लेने से पहले इसके नुकसान के बारें में जाना भी जरूरी है, ताकि बाद में किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी न हो।
यें हैं आधार कार्ड लोन के नुकसान
- उच्च ब्याज दर: चूंकि यह अनसिक्योर्ड लोन होता है, इसलिए आमतौर पर इसकी ब्याज दर ज्यादा होती है। इसके अलावा, कम सिबिल स्कोर होने पर यह और बढ़ सकती है।
- छुपे हुए चार्जेस: कई NBFCs और लोन ऐप्स प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट चार्ज या पेनल्टी छुपाकर रखते हैं। इसलिए, शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
- फर्जी लोन ऐप्स का खतरा: आजकल मार्केट में कई नकली ऐप्स मौजूद हैं, जो लोगों का डेटा चुरा सकते हैं या पैसे ठग सकते हैं। इसलिए, हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।
- सिबिल स्कोर पर असर: अगर आप समय पर EMI नहीं भरते हैं, तो इससे आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो जाता है।
- कम लोन राशि: हालांकि कई लोग ज्यादा राशि की उम्मीद करते हैं, लेकिन खराब क्रेडिट प्रोफाइल होने पर आपको कम लोन ही मिल सकता है।
- रिकवरी का दबाव: यदि आप समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो रिकवरी एजेंट्स का दबाव बढ़ सकता है। इसलिए, लोन लेने से पहले अपनी भुगतान क्षमता जरूर जांच लें।
जब भी आप अपने आधार कार्ड की मदद से लोन लें तो आपको इस लोन के नुकसान के बारें में भी पता होना ही चाहिए।
आधार कार्ड पर लोन लेने से पहले जरूरी बातें
लोन लेना आसान जरूर हो गया है, लेकिन बिना सही जानकारी के लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी भी बना सकता है। इसलिए आधार कार्ड पर लोन लेने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है।
लोन लेने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान:
- सबसे पहले, हमेशा भरोसेमंद बैंक या NBFC जैसे State Bank of India, HDFC Bank या Bajaj Finserv से ही लोन लें, ताकि किसी धोखाधड़ी से बच सकें।
- इसके अलावा, लोन लेने से पहले ब्याज दर (Interest Rate) और प्रोसेसिंग फीस की तुलना जरूर करें, क्योंकि अलग-अलग संस्थानों में यह अलग होती है।
- साथ ही, अपनी EMI चुकाने की क्षमता को जरूर जांचें, क्योंकि समय पर भुगतान न करने पर आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है।
- वहीं, लोन एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें, ताकि कोई छुपे हुए चार्जेस या शर्तें बाद में परेशानी न बनें।
- इसके अलावा, केवल जरूरत के हिसाब से ही लोन लें, क्योंकि ज्यादा लोन लेने पर आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है।
- किसी भी अनजान या फर्जी लोन ऐप से दूर रहें, क्योंकि आजकल कई ऐप्स लोगों के डेटा का गलत इस्तेमाल भी करते हैं।
अगर आप उपर बताए गए पॉइंट को ध्यान में रखतें है तो आपको आगें चलकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने आज जाना कि आधार कार्ड पर लोन कौन सी बैंक देती है और 2026 में यह प्रक्रिया कितनी आसान और तेज हो चुकी है। State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank और Bajaj Finserv जैसे बैंक और NBFC डिजिटल e-KYC के जरिए कुछ ही मिनटों में लोन प्रदान कर रहे हैं।
हालांकि, यह समझना जरूरी है कि आधार कार्ड सिर्फ KYC के लिए इस्तेमाल होता है, इसलिए लोन के लिए PAN कार्ड और Income से जुड़ी जानकारी भी आवश्यक होती है। इसके साथ ही, अच्छा सिबिल स्कोर होने पर आपको कम ब्याज दर और ज्यादा लोन राशि मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है।
अंत में, अगर आप आधार कार्ड पर लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो हमेशा भरोसेमंद संस्थान का चयन करें, सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें और अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार ही लोन लें। क्योंकि सही निर्णय लेने पर यह लोन आपकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
👉 यें भी पढ़ें: आधार कार्ड लोन 50,000 कैसे लें 2026 में: बिना बैंक जाए Online Apply करें
FAQ’s: आधार कार्ड पर लोन कौन सी बैंक देती है? के बारें में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कौन सी बैंक है जो आधार कार्ड पर लोन देती है?
भारत में कई बड़े बैंक और NBFCs आधार कार्ड के जरिए पर्सनल लोन देते हैं। जैसे HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, SBI और Bajaj Finance आदि। ये सभी संस्थान आधार आधारित e-KYC से जल्दी लोन अप्रूव करते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है।
सिर्फ आधार कार्ड पर कौन सा बैंक लोन देता है?
दोस्तों सच बात यह है कि सिर्फ आधार कार्ड से ही लोन नहीं मिलता, बल्कि यह KYC के लिए है जो पहचान और एड्रेस प्रूफ के रूप में इस्तेमाल होता है। आमतौर पर आपको आधार के साथ PAN कार्ड और Income Proof भी देना पड़ता है। हालांकि, कुछ NBFCs और डिजिटल प्लेटफॉर्म आधार आधारित e-KYC से प्रक्रिया को बहुत आसान बना देते हैं।
ऐसी कौन सी बैंक है जो आधार कार्ड पर लोन देती है?
2026 में लगभग सभी बड़े बैंक और फाइनेंस कंपनियां आधार कार्ड के जरिए लोन देती हैं, जैसे Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, Federal Bank और Bajaj Finserv। ये संस्थान ऑनलाइन आवेदन, e-KYC और फास्ट अप्रूवल की सुविधा देते हैं, जिससे कुछ ही समय में लोन मिल सकता है।
क्या आधार कार्ड से तुरंत लोन मिल सकता है?
हाँ, e-KYC प्रक्रिया की मदद से 5 से 30 मिनट के अंदर लोन अप्रूवल और डिस्बर्समेंट संभव है, यदि आपकी प्रोफाइल सही है।
आधार कार्ड पर कितना लोन मिल सकता है?
आम तौर पर ₹1,000 से ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है, जो आपकी आय और सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है। और अधिक जानें 👉 2026 में आधार कार्ड पर लोन कितना मिलता है? जानें ₹1,000 से ₹10 लाख तक की पूरी Details
क्या आधार कार्ड पर लोन सुरक्षित है?
हाँ, यदि आप trusted बैंक या NBFC जैसे SBI या Bajaj Finserv से लेते हैं। लेकिन फर्जी लोन ऐप्स से बचना जरूरी है।
👉 यें भी पढ़ें: 2026 में आधार कार्ड से ₹10,000 का लोन कैसे लें? यहाँ मिलेगा Instant Approval




