भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसान पशुपालन के लिए ₹1,60,000 तक का Loan बिना किसी Guarantee के प्राप्त कर सकते हैं। इस Loan Amount का उपयोग गाय, भैंस और अन्य पशु खरीदने के लिए किया जा सकता है।
Statista की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 1 करोड़ से अधिक किसानों के पास फिलहाल Kisan Credit Card की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने भी अपने-अपने किसानों के लिए पशुपालन Loan योजना शुरू की है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना और Dairy Farming तथा Animal Husbandry को बढ़ावा देना है।
उदाहरण के तौर पर, मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को 5 या उससे अधिक गाय-भैंस खरीदने के लिए Loan सुविधा उपलब्ध कराई जा रहीं है। इस योजना के तहत किसान बैंकों से ₹10 लाख तक का पशुपालन लोन प्राप्त कर सकते हैं।
इसलिए हाल के कुछ सालों में पशुपालन के लिए लोन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि गाय-भैंस खरीदने के लिए लोन कैसे मिलता है। इस लेख में हम इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
गाय भैंस खरीदने के लिए लोन कैसे लें? (Pashupalan Loan Guide)

गाय या भैंस खरीदने के लिए आप आसानी से Loan for Dairy Farming ले सकते हैं। इसके लिए सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद तरीका है Kisan Credit Card (KCC)। यह सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके जरिए आज लाखों किसानों को Financial Support मिल रहा है।
बतादें की किसानों की Income बढ़ाने और Dairy Farming Business को Promote करने के लिए सरकार ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Pashu Kisan Credit Card Scheme) भी शुरू की है। इस Scheme के तहत किसान अपने लिए गाय, भैंस और अन्य पशु खरीदने के लिए Loan ले सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत आपको लगभग ₹1.60 लाख तक का Loan बिना किसी Guarantee के मिल सकता है (कुछ शर्तों के साथ)।
इस Loan को लेने के लिए किसानों को अपने नजदीकी बैंक में Apply कर सकते हैं। Application Approve होने के बाद Loan Amount सीधे मिल जाता है, जिससे आप आसानी से पशु खरीद सकते हैं।
पशुपालन क्यों जरूरी है?
भारत में आज भी ज्यादातर लोग अपनी Income के लिए Agriculture और Animal Husbandry पर निर्भर हैं। लेकिन पैसों की कमी के कारण कई लोग पशुपालन छोड़ रहे हैं।
इसके पीछे मुख्य कारण हैं:
- पशुओं के रखरखाव का खर्च
- चारा (Feed) और दवाईयों का खर्च
- शुरुआती Investment की कमी
इसी वजह से देश में दूध और अन्य पशु उत्पादों पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए सरकार अब ऐसे पशुपालकों Loan के माध्यम से पैसों की मदद कर रही हैं।
सरकार की पहल
इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे livestock Loan / Dairy Loan आसानी से उपलब्ध कराएं। इसका उद्देश्य है:
- पशुपालकों को Financial Support देना
- Dairy Business को बढ़ावा देना
- किसानों की Income बढ़ाना
- देश में पशुपालन Sector को मजबूत बनाना
अगर आप सही तरीके से योजना का लाभ लेते हैं, तो कम Investment में भी अच्छा Dairy Business शुरू कर सकते हैं और अपनी Income बढ़ा सकते हैं।
पशुपालन लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents for Animal Husbandry / Gay Palan Loan)

पशुपालन के लिए लोन लेना आज के समय में काफी आसान हो गया है। अगर आप गाय, भैंस या अन्य पशु पालन के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी Documents की आवश्यकता होती है। बैंक या NBFC इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आपकी Loan Eligibility तय करते हैं।
इसलिए यह भी जानना बहुत जरूरी है कि पशुपालन लोन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए, ताकि आप पहले से ही सभी जरूरी कागजात तैयार कर सकें और बिना किसी परेशानी के आसानी से Loan Apply कर सकें।
पशुपालन लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट:
- आधार कार्ड पहचान प्रमाण के लिए
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी बैंक डिटेल के लिए
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन की नकल / रिकॉर्ड – पशुओं के रखरखाव और चरागाह के लिए
- पशु होने का प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र जैसे Voter ID, PAN Card या Driving License
- Address Proof जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड आदि
जब भी आप किसी Bank Loan के लिए आवेदन करते हैं, तो ये सभी Documents आपकी Verification Process के लिए जरूरी होते हैं। सही और Complete Documents होने पर Loan Approval जल्दी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अलावा, सरकार द्वारा चलाई जा रही कई Agriculture Loan Schemes के तहत भी आप पशुपालन के लिए Loan ले सकते हैं। इन योजनाओं में कभी-कभी कुछ अतिरिक्त Documents की जरूरत पड़ सकती है, जिसकी जानकारी आपको संबंधित योजना के अनुसार दी जाती है।
मेरी सलाह है की Loan apply करने से पहले आप सभी Documents तैयार रखें, ताकि आपका Application Process Fast और Hassle-Free हो सकें।
एक भैंस पर कितना लोन मिलता है? (Buffalo Loan Details)

अगर आप पशुपालन शुरू करना चाहते हैं, तो सरकार और बैंक मिलकर आपको गाय-भैंस खरीदने के लिए low Interest Loan की सुविधा देते हैं। नीचे इसे आसान और सही तरीके से समझाया गया है:
भैंस पर मिलने वाला लोन (Buffalo Loan Amount)
- एक भैंस पर आपको लगभग ₹40,783 से ₹60,249 तक का loan सरकारी योजनाओं के तहत मिल सकता है।
- सामान्यतः एक भैंस के लिए बैंक ₹60,000 तक का loan प्रदान करते हैं (Price और Breed पर Depend करता है)।
- अगर आप 2 भैंस लेते हैं, तो Loan amount बढ़कर लगभग ₹1,20,000 तक हो सकता है।
गाय और अन्य पशुओं पर लोन
- एक गाय पर लगभग ₹40,000 तक का Loan मिल सकता है।
- 2 गायों पर यह बढ़कर ₹80,000 हो जाता है।
- भेड़-बकरी (sheep & goat) के लिए लगभग ₹4,000 तक प्रति पशु Loan दिया जाता है।
- अंडा देने वाली मुर्गी (Layer Poultry) के लिए लगभग ₹720 प्रति मुर्गी Loan मिल सकता है।
अधिकतम लोन सीमा (Maximum Loan Limit)
- पशुपालन Loan Scheme के तहत आप अधिकतम ₹1,60,000 तक का Loan ले सकते हैं।
- ज्यादा पशु लेने पर आपको Per Animal Loan दिया जाता है, यानी जितने पशु, उतना Loan बढ़ता है।
ब्याज दर (Interest Rate)
- सामान्यतः बैंक 7% के आसपास Interest rate पर Loan देते हैं।
- लेकिन सरकारी Subsidy के तहत आपको केवल 3% से 4% Interest Rate पर भी Loan मिल सकता है।
- समय पर Loan Repayment करने पर आपको Interest में Extra छूट भी मिलती है।
आपको बतादें की Loan amount हमेशा पशु की Market Price, Breed और Health Condition पर Depend करता है। इस Loan को लेने के लिए आपको बैंक या सरकारी योजना के तहत Apply करना होगा।
गाय भैंस के लिए कौन लोन ले सकता है?

पशुपालन में रुचि रखने वाला भारत का कोई भी नागरिक Government की इस Schemes या बैंक के माध्यम से गाय-भैंस के लिए लोन ले सकता है। यह लोन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दूध उत्पादन या डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।
आमतौर पर इस तरह के लोन के लिए पशुपालक आवेदन करते हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति पशुपालन को एक नए Business Opportunity के रूप में शुरू करना चाहता है, तो वह भी इस Loan के लिए Eligible होता है।
जब आप Loan के लिए Apply करते हैं, तो बैंक या Financial Institution आपकी Eligibility Check करने के बाद ही Loan Approval देता है। इसके लिए कुछ जरूरी Criteria पूरे करना अनिवार्य होता है।
मुख्य शर्तें (Eligibility Criteria):
- अगर आपके पास पहले से पशु जैसे गाय या भैंस हैं, तो उनके लिए पर्याप्त चारागाह होना चाहिए
- आवेदक की Income स्थिर होनी चाहिए और वह ज्यादा Risk Category में नहीं होना चाहिए
- कुछ योजनाओं में यह भी जरूरी हो सकता है कि आवेदक Income Tax Slab में न आता हो (यह शर्त Scheme के अनुसार बदल सकती है)
👉 बतादें की इस तरह, सही पात्रता और दस्तावेज होने पर आप आसानी से गाय या भैंस के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं।
गाय भैंस खरीदने के लिए लोन कैसे अप्लाई करें? (Step-by-Step Guide)

गाय या भैंस खरीदने के लिए आप आसानी से Loan Apply कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी Bank या Loan देने वाली Financial Institution में जाकर आवेदन करना होता है।
आज के समय में कई Government Bank और Private Bank अपने ग्राहकों को पशुपालन लोन की सुविधा दे रहे हैं। इसके अलावा, कई Cooperative Societies और अन्य वित्तीय संस्थान भी इस योजना के तहत पशुपालकों को लोन प्रदान करते हैं।
अगर हम Banks की बात करें, तो इनमें शामिल हैं:
- Commercial Banks
- State Cooperative Banks
- Regional Rural Banks – RRBs
- राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक
- Private Banks
ये सभी संस्थान पशुपालन के लिए Loan Facility उपलब्ध कराते हैं।
👉 Apply करने का तरीका:
इस Loan का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने Nearest Bank Branch में जाकर आवेदन करना होगा। वहां आपको Application Form भरने के बाद, जरूरी Documents जमा करने होंगे और बैंक आपकी Eligibility के आधार पर Loan Approve करेगा। इस तरह आप आसानी से गाय या भैंस खरीदने के लिए Loan प्राप्त कर सकते हैं।
SBI पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई 2026
अगर आप State Bank of India से पशुपालन लोन लेना चाहते हैं, तो आप घर बैठे Online Apply कर सकते हैं। नीचे पूरा Process Simple Steps में समझाया गया है:
- Website/YONO App खोलें
YONO SBI में लॉगिन करें या SBI वेबसाइट पर जाएं - Agri Loan Section चुनें
“Agriculture / Animal Husbandry Loan” option पर क्लिक करें - Apply Now पर क्लिक करें
अपनी जरूरत के हिसाब से loan scheme चुनें - Details भरें
नाम, मोबाइल, Aadhaar, loan amount और purpose डालें - Documents Upload करें
Aadhaar, PAN, फोटो, bank passbook, project report - Submit करें
Application submit करके reference number लें - Verification & Approval
बैंक verification के बाद loan amount account में आ जाएगा
यदि आप लोन के लिए आवेदन कर रहें है तो सबसे पहले SBI की Official Website या नजदीकी शाखा में जाकर Latest Interest Rate, Subsidy और Eligibility Rules जरूर Check करें, क्योंकि समय-समय पर इनमें बदलाव हो सकता है।
गाय-भैंस लोन / पशुपालन लोन योजना के फायदे (Benefits of Pashupalan Loan):
केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Pashupalan Loan Scheme का मुख्य उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत मिलने वाले Loan से आप कम लागत में अपना पशुपालन Business शुरू कर सकते हैं।
नीचे इस योजना के प्रमुख फायदे दिए गए हैं:
- सरकार की पहल से इस Sector में तेजी से विकास हो रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनती है।
- Cow और Buffalo Loan के तहत आपको प्रति पशु के हिसाब से Loan Amount दिया जाता है।
- इस लोन को आप आसान किस्तों (EMI) में चुका सकते हैं, जिससे Repayment में परेशानी नहीं होती।
- किसान अपने रोज़मर्रा के काम के साथ-साथ आसानी से Income Generate करके Loan Repay कर सकते हैं।
- समय पर लोन चुकाने पर आपको केवल 3% से 4% interest rate देना पड़ता है, जो कि सामान्य 7% ब्याज से काफी कम है।
- आप छोटे स्तर से पशुपालन शुरू कर सकते हैं और इस योजना के तहत अधिकतम लगभग ₹1,60,000 तक का लोन ले सकते हैं, जो शुरुआत के लिए पर्याप्त राशि है।
- इस लोन के लिए किसी भी प्रकार की Guarantee या Collateral की जरूरत नहीं होती, यानी आप बिना गारंटी के भी लोन ले सकते हैं।
- इस Scheme में आमतौर पर कोई Additional Charges या Processing Fees नहीं ली जाती, जिससे यह और भी फायदेमंद बन जाती है।
इन सभी फायदों की वजह से Pashupalan Loan उन किसानों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो कम निवेश में अपना खुद का Business शुरू करना चाहते हैं।
गाय भैंस के अलावा दूसरे पशुपालन लोन के लिए पात्रता
बतादें की किसान दुसरे पशु पालन के लिए लोन लेने के लिए कई शर्तो को पूरा करने पर लोन लेने के योग्य होंगे। यहां हम मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, पक्षी पालन आदि की बात कर रहे हैं।
इनमें ऐसे किसान शामिल होंगे जिनके पास निम्नलिखित चीजें होंगी-
- तालाब,
- पोखर,
- जलाशय,
- रेसवे,
- हैचरी,
- पालन इकाई जैसे मत्स्य व्यवसाय संबंधी जगह ही,
- अन्य राज्य विशिष्ट मत्स्य व्यवसाय के लिए खुद की जमीन अथवा पट्टे पर ली गई जमीन हो तथा
- इनके लिए मछली पालन के लिए और दूसरे आवश्यक License हो।
वहीं डेयरी किसान, मुर्गी/पक्षी पालन करने वाले किसान, संयुक्त उधारकर्ता, संयुक्त समूह या स्वयं सहायता समूह, काश्तकार किसान सहित जिनके पास स्वयं के या किराए/लीज पर लिए गए शेड एवं स्वयं के दुधारू पशु हो वे भी यह Loan ले पाएंगे।
पशुपालन के लिए कौन सी बैंक लोन देती है? (Pashupalan Loan कहाँ से लें)
पशुपालन के लिए आज लगभग सभी Government Banks और Private Banks अपने ग्राहकों को Loan सुविधा प्रदान करती हैं। अगर आप गाय, भैंस, बकरी पालन या डेयरी यूनिट शुरू करना चाहते हैं, तो आप आसानी से किसी भी बैंक में Pashupalan Loan Apply कर सकते हैं।
पशुपालन लोन देने वाली प्रमुख बैंक:
- State Bank of India
- Central Bank of India
- Bank of India
- Bank of Baroda
- ICICI Bank
- HDFC Bank
- Canara Bank
- Kotak Mahindra Bank
- Punjab National Bank
- Union Bank of India
- UCO Bank
- IDBI Bank
- Axis Bank
- Punjab & Sind Bank
- City Union Bank
इन सभी बैंकों के अलावा, आप NBFCs और सरकारी योजनाओं जैसे NABARD Schemes के तहत भी पशुपालन के लिए Loan प्राप्त कर सकते हैं। सही बैंक चुनने के लिए हमेशा Interest Rate, Subsidy Options और Repayment Terms को Compare करना जरूरी है।
नाबार्ड पशुपालन लोन योजना (NABARD Animal Husbandry Loan Scheme)
नाबार्ड पशुपालन लोन योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत डेयरी Farming और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लोन प्रदान किया जाता है।
इस योजना का लाभ सभी प्रकार के किसान, मजदूर, और ऐसे लोग ले सकते हैं जो खेती या उससे जुड़े कार्य करते हैं। इसके अलावा, गैर-सरकारी संगठन से जुड़े व्यक्ति भी इस योजना के तहत Dairy Farming Loan प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि, इस योजना के कुछ नियम भी हैं:
- एक व्यक्ति इस योजना का लाभ केवल एक बार ही ले सकता है
- एक परिवार में सिर्फ एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है
| योजना का नाम | नाबार्ड पशुपालन लोन योजना 2026 |
| शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
| मंत्रालय | पशुपालन विभाग |
| प्रयोजन | बिना ब्याज के लोन देना ताकि लोगों को स्वरोजगार मिले |
| हिताधिकारी | ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक |
| सहायता हेल्पलाइन नंबर | रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना 022-26539895/96/99 |
| आवेदन की क्रियाविधि | Online and Offline |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.nabard.org |
NABARD हेल्पलाइन और संपर्क विवरण
| Give Us A Call | 1800229009 |
| Visit Us | Plot C-24, G Block, Bandra Kurla Complex, BKC Road, Bandra East, Mumbai, Maharashtra 400051 |
| cpd@nabard.org | |
| Social Connect Twitter | Click Here |
| Social Connect Facebook | Click Here |
| Social Connect Youtube | Click Here |
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार (Self-Employment) को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से लोगों को पशुपालन और डेयरी Farming शुरू करने के लिए Financial Support दिया जाता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
गाय-भैंस खरीदने के लिए लोन Rajasthan – पूरी जानकारी
राजस्थान में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई लोन योजना चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत किसान और पशुपालक गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी पालन के लिए आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि Rajasthan Pashu Credit Card Scheme के तहत सरकार लगभग ₹1.6 लाख तक का लोन उपलब्ध करा रही है।
आज के समय में लाखों किसान इस योजना का फायदा उठाकर अपने Dairy Business या पशुपालन व्यवसाय को शुरू कर रहे हैं और अच्छी Income कमा रहे हैं।
अगर आप खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस योजना के जरिए आप कम ब्याज दर पर लोन लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान सरकार की इस योजना के तहत, जिन लोगों के पास अपनी जमीन है और जो पशुपालन में रुचि रखते हैं, वे आसानी से Loan Apply करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
भैंस पर लोन कैसे मिलता है MP
अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और भैंस पर लोन लेना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर Kisan Credit Card Scheme या पशुपालन लोन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार और बैंक मिलकर पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं।
इस योजना के जरिए आप आसानी से लगभग ₹1.6 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास कम से कम 7 से 8 दुधारू भैंसों का झुंड होना आवश्यक हो सकता है बतादें की यह बैंक और योजना की शर्तों पर निर्भर करता है।
| योजना का नाम | मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| लाभार्थी | राज्य में पशु पालन करने वाले लोग |
| योजना का उद्देश्य | पशुपालन शुरू करने के लिए बैंक से लोन उपलब्ध कराना |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mpdah.gov.in |
MP में पशुपालन लोन से जुड़ी जरूरी शर्तें और सब्सिडी और लाभ
बतादें की मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना के तहत लोन लेने के लिए आवेदक का पशुपालन से जुड़ा होना जरूरी है और आमतौर पर कम से कम 5 या अधिक दुधारू पशु होने चाहिए। इस योजना में अधिकतम ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है। वहीं इसकी सब्सिडी के रूप में सामान्य वर्ग को लगभग 25% और SC/ST वर्ग को लगभग 33% राशि स्वयं देनी होती है, जबकि बाकी रकम बैंक लोन और सरकारी सहायता से पूरी होती है।
गाय-भैंस खरीदने के लिए लोन बिहार (Bihar Animal Loan Scheme)
बिहार सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक प्रमुख योजना है पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Animal Kisan Credit Card Scheme), जिसके तहत गाय-भैंस लोन और livestock लोन आसानी से उपलब्ध कराया जाता है।
इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी गाय, भैंस, भेड़ और बकरी खरीदने के लिए loan apply कर सकते हैं। यदि आपके पास पहले से पालतू पशु हैं या आप नया पशुपालन व्यवसाय (dairy farming) शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
कितना लोन मिलता है? (Loan Amount Details)
बिहार सरकार द्वारा अलग-अलग पशुओं के लिए निर्धारित लोन सीमा इस प्रकार है:
| पशु | लोन राशि |
|---|---|
| 1 भैंस | ₹60,000 तक |
| 2 भैंस | ₹1,20,000 तक |
| 1 गाय | ₹40,000 तक |
| 2 गाय | ₹80,000 तक |
| 1 भेड़ | ₹5,000 – ₹6,000 तक |
| 1 बकरी | ₹3,600 तक |
| अधिकतम लोन सीमा | ₹1,60,000 तक |
Conclusion
पशुपालन लोन योजना 2026 किसानों और पशुपालकों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिसके जरिए वे कम निवेश में अपना डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बतादें की सरकार और बैंकों द्वारा दी जा रही इस सुविधा के तहत गाय-भैंस खरीदने के लिए ₹1.6 लाख तक का लोन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है, वह भी कम ब्याज दर और कई मामलों में बिना गारंटी के।
हालांकि, लोन लेने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखना और अपनी पात्रता को समझना बेहद जरूरी है। सही जानकारी और योजना के साथ आप न केवल आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि पशुपालन के जरिए अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं।
FAQ’s : पशुपालन लोन से अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
10 भैंस पर कितना लोन मिल सकता है?
10 भैंस पर आपको ₹50000 से ₹60000 तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए आपको कोई संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है।
पशुपालन लोन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?
पशुपालन लोन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, जमीन रिकॉर्ड, आय प्रमाण पत्र और पहचान व एड्रेस प्रूफ जरूरी होते हैं।
गाय-भैंस खरीदने के लिए कितना लोन मिल सकता है?
सरकार की योजनाओं के तहत लगभग ₹40,000 से ₹60,000 प्रति पशु और अधिकतम ₹1.6 लाख तक लोन मिल सकता है।
नाबार्ड से लोन कैसे लें?
अगर आप एक छोटा डेरी फार्म खोलना चाहते हैं तो आप अपनी नजदीकी बैंक में जाकर नाबार्ड से लोन प्राप्त कर सकते हैं। बैंक में जाने के बाद आपको सब्सिडी फॉर्म को भर कर उसमें अप्लाई करना होता है।
गाय पर लोन कैसे मिलेगा?
भारत सरकार द्वारा दी गई किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आप अपने नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा या अन्य किसी भी बैंक से गाय पर लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या पशुपालन लोन बिना गारंटी के मिल सकता है?
हाँ, KCC और पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ₹1.6 लाख तक का लोन बिना गारंटी मिल सकता है (कुछ शर्तों के साथ)।
पशुपालन लोन के लिए कैसे आवेदन करें?
आप अपने नजदीकी बैंक, YONO SBI ऐप या सरकारी योजना के पोर्टल के जरिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
👉 अगर आप भी अपना डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह सही समय है इस योजना का लाभ उठाने का और एक स्थिर आय का स्रोत बनाने का। वहीं यदि आपके मन में इससे संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप हमें बेझिझक Comment Box में Comment कर अपना सवाल पूछ सकते हैं।




